गुवा सेल अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, वार्डों में लगे नए एसी, रविवार को भी खुलेगी लैब
चाईबासा, मई 26 -- गुवा। गुवा सेल अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्ड में नए एयर कंडीशन लगाए गए हैं, जबकि पुराने एयर कंडीशन की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। यह जानकारी गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार अमन ने दी। उन्होंने बताया कि फिजियोथैरेपी विभाग में भी नया एयर कंडीशनर लगाया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले रविवार को अस्पताल की लैब बंद रहती थी, लेकिन अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लैब को रविवार के दिन भी खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे अब मरीज रविवार को भी आवश्यक जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.