गुवा सेल अस्पताल की सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक
चाईबासा, मई 29 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने मजदूरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने कहा कि यूनियन लंबे समय से अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग करती आ रही है। बैठक में अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, मलेरिया से बचाव के लिए डीटीडी छिड़काव एवं फॉगिंग कराने, अस्पताल के लिए नई वातानुकूलित एंबुलेंस उपलब्ध कराने, रविवार को भी लैब सेवा चालू रखने तथा ब्लड बैंक शुरू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने, नया एक्सरे मशीन लगाने, पुराने और जर्जर बेड को बदलकर नया बेड लगाने तथा राउरकेला अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस में एसी की व्यवस्था करने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.