चाईबासा, फरवरी 27 -- गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे एवं महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर गुवा सेल अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि जब से डॉ. अशोक कुमार अमन ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का पदभार संभाला है, तब से अस्पताल की व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के बेड गंदे एवं बदबूदार हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। भर्ती मरीजों को आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं और "स्टॉक खत्म" का हवाला देकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए पर्ची थमा दी जाती है। यूनियन नेताओं ने कहा कि यह स्थिति सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पताल के लिए चिंताजनक है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मांग की कि विशेषज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.