चाईबासा, दिसम्बर 17 -- गुवा, संवाददाता। 5वीं झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस प्रतियोगिता में सेल गुवा अयस्क खान के कर्मी अनूप कुमार नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर गुवा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान अनूप कुमार नाग ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने जेवलिन थ्रो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भी अनूप कुमार नाग ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अनूप कुमार नाग अपनी टीम के चैंपियन बने। उन्हें यह पदक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.