चाईबासा, सितम्बर 1 -- गुवा। 8 सितंबर को होने वाले गुवा शहीद दिवस को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने गुवा शहीद स्थल, हेलीपैड, सेल फुटबॉल मैदान स्थित सभा स्थल के अलावा लोहार बस्ती और हिरजीहाटिंग में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।

तैयारियों का निरीक्षण कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन व्यवस्था से जुड़े स्थानों का भी जायजा लिया गया। संभावित भीड़ और वीआईपी आगमन को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभावित हेलीकॉप्टर आगमन को लेकर हेलीपैड की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले लोगों की सुविधा और वाहनों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

प्रतिनिधियों की स...