गुवा शक्तिनगर में रात्रि चौपाल, नशा मुक्ति व ग्राम सुरक्षा पर हुई चर्चा
चाईबासा, जून 20 -- गुवा । शक्तिनगर में शुक्रवार देर शाम मुखिया की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों, नशे के दुष्प्रभावों, बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक भेदभाव और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।वक्ताओं ने कहा कि नशापान से परिवारों में आर्थिक-मानसिक कमजोरी, अपराध और हिंसा बढ़ रही है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।चौपाल में ग्रामीणों ने टोला की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति गठन पर सहमति जताई तथा शक्तिनगर को नशा मुक्त टोला बनाने का संकल्प लिया। नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को जागरूक करने का निर्णय भी लिया गया।चांदमनी लागुरी, पदमा केसरी, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.