चाईबासा, मई 22 -- गुवा । पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुवा पूर्वी पंचायत एवं पश्चिमी पंचायत की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में डस्टबिन का वितरण किया गया। यह वितरण अभियान गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, रामनगर, कल्याण नगर, विवेक नगर, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, हिरजीहाटिंग समेत अन्य इलाकों में चलाया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की। मुखिया ने कहा कि जहां-तहां कचरा फेंकने से गंदगी फैलती है और इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा सामुदायिक भागीदारी से ...