गुवा में विशेष ग्राम सभा, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
चाईबासा, जुलाई 10 -- गुवा। गुवा पंचायत भवन में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा वन विभाग की आईएफएस अधिकारी अनुराधा मिश्रा मौजूद रहीं। ग्राम सभा का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। इस दौरान जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई, सैनिटरी पैड निर्माण और सोहराय पेंटिंग जैसे आजीविका आधारित प्रशिक्षणों की जानकारी दी गई। जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। बैठक में बरसात के मौसम में मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.