चाईबासा, मार्च 17 -- गुवा। गुवा क्षेत्र में रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोजेदारों के लिए गुवा के मस्जिद में विशेष रूप से इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इफ्तार की पूरी व्यवस्था कराने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गुप्त रखने की इच्छा जताई। स्थानीय लोगों के अनुसार गुवा में इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला है, जब किसी ने बिना नाम बताए रोजेदारों के लिए इतने अच्छे तरीके से इफ्तार की व्यवस्था कराई। मस्जिद में रोजा खोलने के लिए आए सभी रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़े सहित कई प्रकार के व्यंजनों की अच्छी व्यवस्था की गई थी। रोजेदारों ने समय पर नमाज अदा करने के बाद एक साथ बैठकर इफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...