गुवा में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
चाईबासा, अप्रैल 3 -- गुवा। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने एवं फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। मौके पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच की प्रखंड सचिव पदमा केसरी, गीता देवी, अनुराधा राव, ममता देवी, जानों चातर, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, शांति दास, सुनीता समद, द्रौपदी हेस्सा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.