चाईबासा, मार्च 5 -- गुवा । रंगों का पर्व होली गुवा क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गुवा के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में महिलाओं ने एकजुट होकर जमकर होली खेली। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया। होली के मौके पर बच्चों और युवकों की टोली भी जगह-जगह रंग और गुलाल के साथ मस्ती करती नजर आई। युवा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली का जश्न मनाते दिखे। वहीं बच्चों ने पिचकारी और रंग-बिरंगे गुब्बारों से एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा की। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही होली का उल्लास देखने को मिला। लोग अपने घरों से निकलकर मित्रों और परिचितों के घर पहुंचे तथा अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान कई स्थानों पर सामूहिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.