गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक
चाईबासा, जून 6 -- गुवा। गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच राशन का वितरण किया गया तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। मुखिया चांदमनी लागुरी ने कहा कि आहार दिवस का उद्देश्य लोगों को समय पर राशन उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। वहीं जेंडर सीआरपी गीता देवी ने लाभुकों को राशन वितरण व्यवस्था, पोषणयुक्त भोजन के महत्व और सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.