गुवा में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
चाईबासा, जून 29 -- गुवा। गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा दी गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया तथा अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका जहां आरा गानी, एएनएम रंजीता नायक, मरीना अन्ना लकड़ा तथा साहिया जसिंता तिग्गा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.