गुवा में प्रभु जगन्नाथ का हुआ भव्य साही स्नान
चाईबासा, जून 30 -- गुवा, संवाददाता। देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के साथ निर्वहन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पारंपरिक साही स्नान (महास्नान) भव्य रूप से संपन्न कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार सात पवित्र जलाशयों से एकत्रित पवित्र जल से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का महाभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस पावन आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यह भी पढ़ें- देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का किया गया महास्नान स्नान अनुष्ठान मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने विधिवत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.