चाईबासा, फरवरी 27 -- गुवा, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर ठेका मजदूरों ने बुधवार देर शाम झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में बैठक कर शुक्रवार संध्या 4:00 बजे गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ जनरल ऑफिस के समक्ष आंदोलन करने का निर्णय लिया। साथ ही सेल कर्मचारियों को खदान क्षेत्र ले जाने वाली बसों को रोकने की भी घोषणा की। इस संबंध में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि कोलकाता स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के गेस्ट हाउस में ठेका श्रमिकों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा को प्रबंधन ने बंद कर दिया है, जिसे अविलंब पुनः शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। यूनियन ने मांग की कि स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड कर्मियों की सूची शीघ्र तैयार की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.