गुवा में झारखंड मज़दूर यूनियन की बैठक, मजदूर हित और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा
चाईबासा, जुलाई 28 -- गुवा। सोमवार देर शाम गुवा बाजार स्थित झारखंड मज़दूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सप्लाई मजदूर, ठेका मजदूर, ड्राइवर संघ सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों, मजदूरों की लंबित समस्याओं तथा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। महामंत्री हेमराज सोनार ने बताया कि सेल प्रबंधन के साथ हुई बातचीत में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में 2 के विद्यार्थियों के लिए दो अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने की मांग रखी गई है। इसके अलावा गुवा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.