चाईबासा, जुलाई 7 -- गुवा। गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में सोमवार को ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मांग पत्र देने के बावजूद सेल प्रबंधन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बैठक में सेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने, नया एक्स-रे मशीन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, पर्याप्त दवाएं, नया एंबुलेंस, सफाई व्यवस्था और मरीजों के बेहतर भोजन की मांग उठी। मजदूरों ने क्वार्टरों में बारिश के दौरान जलभराव, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति तथा लंबित सिविल कार्य शुरू कराने की भी मांग की। संघ ने 500 ठेका मजदूरों की बहाली के वादे के बावजूद केवल 18 नियुक्तियां होने, न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान और वेतन अनियमितता पर नाराजगी जताई। रामा पांडे ...