गुवा में घर के बाहर से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
चाईबासा, मई 2 -- गुवा । गुवा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर निवासी जगदीश हेंब्रम, पिता पोटो सिंह हेंब्रम, की लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गुरुवार आधी रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। चोरी हुई बाइक का नंबर जेएच 06 डी 1715 बताया गया है। जानकारी के अनुसार, बाइक घर के बाउंड्री वॉल के भीतर खड़ी थी। देर रात चोरों ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चुरा ली। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह पीड़ित जगदीश हेंब्रम ने गुवा थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा बाइक की तलाश शुरू कर दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.