चाईबासा, अक्टूबर 8 -- गुवा। गुवा अयस्क खान में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन ने सेल गुवा प्रबंधन को पत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष बीसीकेयू का प्रदर्शनमांगें और चेतावनी यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर 10 दिनों के भीतर सकारात्मक पहल नहीं होने पर सभी ड्राइवर हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि गुवा माइंस में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पत्र में बताया गया कि नोटशीट के नाम पर पिछले करीब 12 वर्षों से महज 400 रुपये में वाहन चलाया जा रहा है। यूनियन ने इसे समाप्त कर ड्राइवरों को उचित पारिश्र...