गुवा प्रक्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा
चाईबासा, अगस्त 3 -- गुवा, संवाददाता। सारंडा वन प्रमंडल की सहायक पदाधिकारी (आईएफएस) अनुराधा मिश्रा ने रविवार को गुवा प्रक्षेत्र में संचालित वन संरक्षण एवं विकास योजनाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधरोपण, जल संरक्षण तथा वन सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित वनकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा पौधों की सुरक्षा व रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान गुवा प्रक्षेत्र के वनरक्षी कमल महतो, वनकर्मी छोटेलाल मिश्रा एवं शंकर दास सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.