चाईबासा, अप्रैल 27 -- गुवा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और लोगों से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान गुवा रेलवे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, बेरोजगारी तथा ठेका मजदूरों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गुवा सेल खदान में राकेश पांडे एवं मां सरला कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम से बैठा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- चिरिया माइंस बंद रहने से ठेका मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति इस पर मधु कोड़ा ने तत्काल फोन पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर काम से हटाए गए मजदूरों को अविल...