गुवा गुरुद्वारा में श्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस
चाईबासा, जून 18 -- गुवा। गुवा स्थित गुरुद्वारा में गुरुवार को सिख धर्म के पांचवें गुरु एवं प्रथम सिख शहीद श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मानव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर चकराता में सजी श्रद्धा की छबील, लंगर का आयोजनधार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ, कीर्तन और विशेष अरदास का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु अर्जुन देव जी के जीवन, त्याग और मानवता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए देश एवं समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.