चाईबासा, सितम्बर 8 -- गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा शहीद दिवस के अवसर पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु गुवा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शांतिपूर्ण और सादगी भरे तरीके से रवाना हुए। विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: शहीदों के बलिदान को नमन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्पशहीदों के प्रति श्रद्धांजलि इस दुखद घड़ी को देखते हुए इस वर्ष गुवा शहीद दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूरी तरह सादगी के साथ मनाया जाएगा। किसी भी प्रकार का बड़ा आयोजन या उत्सव नहीं होगा, बल्कि शहीदों को शांतिपूर्ण तरीके से नमन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के ...