चाईबासा, दिसम्बर 25 -- गुवा ।गुवा नगर के तीन प्रमुख चर्च-जीईएल चर्च, आरसी चर्च एवं सीएनआई चर्च-में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर क्रिसमस पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही भाई-बहन अपने-अपने गिरजाघरों में एकत्रित हुए और प्रभु यीशु मसीह की आराधना व उपासना की। सीएनआई चर्च में आयोजित विशेष उपासना कार्यक्रम की अगुवाई प्रचारक एडी कालुन्डिया ने की। उन्होंने बाइबल के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जन्म एक ईश्वरीय योजना के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य संसार को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि मसीही समाज प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता और शांति के राजकुमार के रूप में स्वीकार करता है, जिनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को सही मार्ग दिखाती हैं। क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.