चाईबासा, अप्रैल 29 -- गुवा । गुवा के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कराटे फाइट लीग सीजन-5 में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। गुवा स्थित लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर इस बड़े मंच तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना खिलाड़ियों की लगन और संघर्ष का प्रमाण है। पिछले पांच वर्षों से यह दोजो लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय योद्धाओं का रहा दबदबा यहां के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा...