गुवा के कराटे खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच की ओर कदम, 29 अप्रैल को करेंगे प्रस्थान
चाईबासा, अप्रैल 26 -- गुवा। झारखंड के छोटे से गांव गुवा के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया है, जब यहां के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कराटे फाइट लीग सीजन-5 में भाग लेने के लिए 29 अप्रैल 2026 को प्रस्थान करेंगे। यह भव्य टूर्नामेंट 1 मई से 3 मई तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गुवा स्थित लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो के बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर इस बड़े मंच तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना, इन खिलाड़ियों की लगन और संघर्ष का प्रतीक है। पिछले पांच वर्षों से यह दोजो लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.