चाईबासा, अप्रैल 30 -- गुवा। गुवा के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कराटे फाइट लीग सीजन-5 में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस सफलता के पीछे प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी का अहम योगदान रहा है। खिलाड़ियों के चयन से दोजो में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और विजय की कामना की है। यह भी पढ़ें- गुवा के कराटे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भरी उड़ान यह भी पढ़ें- बालिका वर्ग अंडर-19 में रामपुर की पांच बालिकाओं का चयन यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दस खिलाड़ियों ने जीते पदक

हिंदी हि...