चाईबासा, जून 22 -- गुवा : गुवा थाना पुलिस, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी तथा बाल सुरक्षा अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में इस्को मिडिल स्कूल में मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने और परिवार-समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी एवं बाल सुरक्षा अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने भी बच्चों को नशा मुक्त समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- नशामुक्ति अभियान में स्कूली बच्चों को दि...