गुवा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार
चाईबासा, जून 10 -- गुवा , वाददाता। सेल प्रबंधन ने गुवा अस्पताल को नई कोल्ड फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराई। इस संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार अमन ने कहा कि क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस मशीन के माध्यम से मच्छरों के अलावा कॉकरोच, हाउस फ्लाई, फ्रूट फ्लाई एवं बेड बग्स जैसे कीटों के नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अस्पताल द्वारा खदान क्षेत्रों में ही डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की जा रही है, जो सेल के अंतर्गत एक नई पहल मानी जा रही है। इस अभियान के तहत सैकड़ों नए मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- गुवा अस्पताल को मिली नई कोल्ड फॉगिंग मशीन, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.