गुवा : पेंशनधारियों का सत्यापन शिविर आज से
चाईबासा, जून 29 -- गुवा। गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना सहित सभी पेंशनधारियों का सत्यापन किया जाएगा। गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लाभुकों को किसी भी प्रकार का पेंशन मिल रहा है, वे शिविर में पहुंचकर अपना सत्यापन अवश्य कराएं। जिन बुजुर्गों या अधिक उम्र के लोगों को चलने-फिरने में परेशानी है, उनके परिवार के सदस्य पंचायत भवन पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने सभी लाभुकों से अपील की है कि सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। यह भी पढ़ें- गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में 29-30 जून को पेंशनधारियों का सत्यापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.