चाईबासा, जून 4 -- गुवा, संवाददाता। बुधवार को गुवा पूर्वी पंचायत के हिरजी हाटिंग टोला में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सांप या कुत्ता काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई। ग्रामीणों को मच्छरदानी के नियमित उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी। यह भी पढ़ें- गुवा में चुप्पी तोड़ो,स्वस्थ रहो अभियान से ग्रामीणों को कि...