बलिया, मार्च 6 -- बलिया, संवाददाता। होली पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल महकमा आठ मार्च को गुवाहाटी से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है।रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी रविवार की रात साढ़े नौ बजे गुवाहाटी से प्रस्थान कर कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, हाजीपुर होते हुए सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे छपरा और 6.35 बजे बलिया पहुंचेगी। यहां से ट्रेन औंड़िहार, वाराणसी, प्रयागराज, गाज़ियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित की प्रथम श्रेणी के एक, द्वितीय श्रेणी के दो और तृतीय श्रेणी के छह कोच के अलावा शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, जनरेटर कोच और एक लगेज यान समेत कुल 21 कोच ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.