मऊ, मई 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत अमिला के सदर बाजार निवासी डॉ.विजय कुमार गुप्ता ने विधान सभा चुनाव में असम के गुवाहाटी सेंट्रल विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी जीत की घोषणा होते ही अमिला नगर पंचायत के निवासियों और वैश्य समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। डा.विजय कुमार गुप्ता ने 1,01,297 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 61,921 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है। इस जीत की जानकारी मिलने के बाद अमिला नगर में लोगों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी छोड़कर बांटी मिठाई अमिला में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। खुशी जताने वालों में वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रकाश गुप्त, अशोक कुमार ...