नई दिल्ली, मई 4 -- Guwahati Central Seat Result 2026 : असम की गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट पर भी भगवा लहरा गया है। BJP के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस के सहयोगी दल असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार कुंकी चौधरी को 61921 वोटों के बड़े अंतर से करारी मात देकर अपना विजय पताका फहरा दिया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त नतीजों के अनुसार, गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर कुल 16 राउंड तक चली मतगणना पूरी होने के बाद विजयी रहे BJP के विजय गुप्ता को 101297 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं AJP की कुंकी चौधरी को 39376 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर रहीं आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार अनुरूपा डेकाराजा को महज 1939 वोट मिले और वो अपनी जमानत तक नहीं बचा सकीं। यह भी पढ़ें- असम में गौरव गोगोई भी हार गए, दिग्गज कांग्रेसी को मात देने ...