रांची, फरवरी 14 -- रांची, संवाददाता। ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को रांची जीपीओ में गिरिजा नन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 28-29 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में रांची से 10 और झारखंड से कुल 36 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। रांची के प्रतिनिधिमंडल में एम जेड खान, गिरिजा नन्द शर्मा, जयनारायण प्रसाद, मो. शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, सैयद अख्तर शाह और धनेश्वर गोस्वामी शामिल हैं। बैठक में राज्य सचिव एम जेड खान ने पेंशन नियमों में किए गए संशोधनों पर चिंता जताते हुए इसे संविधान की धारा-14 का उल्लंघन बताया। वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग के लाभ सुरक्षित करने हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने और सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका का समर्थन करन...