गुवाहाटी में हृदयाघात से राजाजान के सैनिक का निधन
समस्तीपुर, जून 28 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के राजाजान निवासी भारतीय थल सेना के नायक उमेश कुमार (41) का रविवार को गुवाहाटी स्थित सैन्य अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। जवान की असामयिक मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उमेश कुमार का परिवार मिली जानकारी के अनुसार मृतक सैनिक उमेश जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता के देवर एवं जदयू नेता धर्मेंद्र साह के छोटे भाई थे। वे भारतीय थल सेना में नायक के पद पर कार्यरत थे। कुछ महीने पहले ही उनकी तैनाती गुवाहाटी में हुई थी। होली की छुट्टी में जब वे घर आए थे, तब उन्होंने परिवार से कहा था कि जैसे ही सरकारी आवास आवंटित होगा, वे पत्नी और बच्चों को भी अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.