हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। गुवाहाटी (असम) के सरुसाजाई स्टेडियम में 25 से 28 मार्च तक हुए द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स नेशनल चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्मिक निर्मला मेहता ने शानदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 11 राज्यों से लगभग 120 पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। निर्मला ने बी-6 कैटेगरी में वूमेन डबल और वूमेन ट्रिपल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उन्होंने वूमेन डबल में सिल्वर मेडल और वूमेन ट्रिपल में गोल्ड जीता। विवि कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.