नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसेन की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाया। सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया जबकि मार्को यानसन केवल सात रन से यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए। मुथुसामी ने 206 गेंद पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं। यानसन ने भारतीय स्पिनरों को निशाने पर रखकर 91 गेंद पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया। यानसन भारतीय धरती पर एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विव रिचर्ड्स और मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.