गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 05648 गुवाहाटी-दिल्ली वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 05648 गुवाहाटी-दिल्ली स्पेशल 04 अप्रैल को गुवाहाटी से सुबह 06:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर देर रात 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...