नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने गोबरधन स्कीम को दी हरी झंडी, 23731 करोड़ रुपये होंगे खर्च केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को असम में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर 135.871 किलोमीटर लंबे गुवाहाटी-तेजपुर गलियारे को चार लेन बनाने की मंजूरी दे दी। इन निर्माण कार्य में करीब 8970 करोड़ रुपये की लागत आएगी।परियोजना का मॉडल इस परियोजना को निर्माण-संचालन-हस्तांतरण (बीओटी) टोल मॉडल पर विकसित किया जाएगा। रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तेजपुर बाईपास में विमानों के लिए 4.9 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) भी विकसित की जाएगी। इसे भारतीय वायुसेना के समन्वय से अंतिम रूप दिया गया है। इस परियोजना से ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण में स्थित मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यातायात का दब...