गुवाहाटी के सम्मेलन में संजय सेठ ने एनसीसी विस्तार पर दिया जोर
रांची, अक्टूबर 15 -- रांची। एनसीसी उत्तर पूर्वी क्षेत्र निदेशालय की ओर से गुवाहाटी में आयोजित संयुक्त राज्य प्रतिनिधि व अपर महानिदेशक सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एनसीसी विस्तार तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। संजय सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 3 लाख नए कैडेट जोड़ने का लक्ष्य है। सम्मेलन में महानिदेशक ले. जनरल वीरेंद्र वत्स, अपर सचिव दीप्ति मोहिल चावला और संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार मेहता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दुर्गम क्षेत्रों में एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी स्थापित हो- सांसद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.