गुवाहाटी के पास ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे
गुवाहाटी, नवम्बर 11 -- गुवाहाटी के दिगारू के पास सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के इंजन के साथ करीब 6 से 7 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। कुछ डिब्बे एक-दूसरे से टकराकर बिखर गए, जिससे कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव और राहत का काम जोर-शोर से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.