भागलपुर, मई 19 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड के पत्थरघट्टी पंचायत के गुवाबाड़ी में कनकई नदी के धार पर बना गुवाबारी पुल के एप्रोच पर लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। लोग भयभीत हैं। प्रशासन द्वारा इस जगह पर कई बार कटावरोधी कार्य करवाया भी गया है। बाबजूद समस्या लगातार बनी हुई है और पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण रेन कटिंग से भी पुल के एप्रोच को क्षति पहुंचा है। फिलहाल गुवाबारी पुल के दोनो ओर के एप्रोच पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। अगर गुवाबारी पुल का एप्रोच एकबार फिर से ध्वस्त होता है तो एकबार फिर से दिघलबैंक प्रखंड के पत्थरघट्ठी पंचायत के गुवाबारी, बच्चा गुवाबारी, ग्वाल टोली,दोदरा, कमरखोद, बालुबारी, संथाल टोला सहित टेढ़ागाछ प्रखंड के मटियारी पंचायत के मटियारी, नया मटियारी, बेलडांगी आदि गांवों के करीब...