गुल्ली बिगहा में ठनका गिरने से 16 वर्षीय बच्ची की मौत
जहानाबाद, जुलाई 6 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। प्रखंड के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्ली बीघा गांव में सोमवार की दोपहर ठनका गिरने से एक 16 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी पिता सुरेश महतो के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी अपने घर के समीप खड़ी थी, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा। आवाज से वह घबरा गई और घर के बगल मे स्थित नाली में गिर पड़ी। प्रारंभ में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे नाली में अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में ठनका गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत घटना के बाद गुल्ली बीघा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.