शामली, अगस्त 24 -- कैराना। कांधला के मोहल्ला खैल खालापार में विवाहिता गुलिस्ता उर्फ गुल्लो की हत्या के मामले में विधायक नाहिद हसन कैराना स्थित उसके मायके पहुंचे। विधायक ने मृतका के पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर मुकदमे में नामजद कुछ आरोपियों के नाम हटाने की आशंका जताई। विधायक ने मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। गत शुक्रवार को कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद के बाद मोहल्ला खैल खालापार में गुलिस्ता पर उसके देवर आसिफ ने धारदार नुकीले हथियार से हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर कैराना के मोहल्ला खैलकलां रामड़ा रोड स्थित मायके से परिजन कांधला पहुंचे थे। मृतका के पिता शेरदीन की तहरीर पर पति, देवर सहित ससुराल पक्ष के क...