गया, मार्च 5 -- बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुलियाडीह गांव से बुधवार शाम अंग्रेजी शराब व केन बियर बरामद बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। गुलियाडीह गांव की गुड़िया देवी के घर से शराब और बियर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुलियाडीह गांव की गुड़िया देवी के घर से किंगफिशर केन बियर 25 लीटर, 7.20 लीटर रॉयल स्टैग व्हिस्की सहित कुल 32.2 लीटर शराब बरामद की गई है। पुलिस शराब कारोबारी गुड़िया देवी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल वह घर से फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.