बुलंदशहर, जून 8 -- विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर, ओवर वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलाने के बिजली विभाग के दावे फुस नजर आ रहे हैं। करीब 25 लाख रुपए की कीमत से लगाया गया नया फीडर भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती संकट से नहीं बचा पा रहा है। रविवार मध्य रात्रि से सुबह करीब छह बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। दरअसल सिकंदराबाद रोड स्थित बिजलीघर संख्या दो पर इंसुलेटर पिंचर होने की वजह से 11 केवीए की तार टूट कर गया। इसकी वजह से करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- गुलावठी में 6 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित मध्य रात्रि में बिजली बाधित होने की वजह से लोगों ने अपने घरों के बाहर रहकर रात गुजारी। उधर जेई राणा प्रताप ने बताया कि इंसुलेटर पंचर हो...