बुलंदशहर, अगस्त 14 -- भाजपा के द्वारा तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों के बलिदान को याद दिलाकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की जा रही है। यात्रा के दौरान भक्ति के गीत और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारावाला में निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा...