बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- गुलावठी से डासना लौट रही बारातियों से भरी बस में ट्रक की टक्कर से दूल्हे के पिता समेत 6 लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने के बाद दुल्हन के घर पर माहौल गमगीन बना हुआ है। लोग घायलों के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। गुलावठी नगर के मोहल्ला पीरखां निवासी दुल्हन के पिता शेरू ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। रविवार को उनकी सबसे छोटी बेटी चायना की शादी डासना निवासी युनूस के बेटे जाहिद से संपन्न हुई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद करीब 12 बजे बाराती बस में सवार होकर वापस डासना के लिए लौट गए। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : भीषण हादसे में दूल्हे के पिता समेत छह बारातियों की मौत, दुल्हन के घर मातम रास्ते में हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नन्दपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.