मधेपुरा, मार्च 3 -- आलमनगर, एक संवाददाता । आलमनगर स्थित होटल राजमहल में रविवार को सर्वदलीय होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। होली मिलन समारोह का आयोजन राजद नेता डॉ. विक्रम सिंह ने किया। जहां एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दिया। वहीं होली गीतों पर लोगों ने ठुमका भी लगाया। इस मौके पर राजद नेता डॉ. सिह ने कहा कि होली का पावन पर्व आपसी भाईचारा और अमन-चैन का पर्व है। होली का पर्व हम सबों को आपसी गिला शिकवा भूलकर प्रेम और सौहार्द के साथ आपस में रहने के लिए सिखलाता है। इसलिए शांतिपूर्ण ढ़ंग से होली मनाएं। होली मिलन में डॉ. रजनीश कुमार सिंह, ई. नवीन कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, निर्जला सिंह सहित विभिन्न जगहों से आए नेता, अधिकारी और प्रखंड क्षेत्र से सभी दलों के सदस्य और प्रबुद्ध लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.